देहरादून : रेलवे इन रूट पर चलाने जा रहा दिवाली स्पेशल ट्रेन,….यह रहेगा टाइम–टेबल
देहरादून। दीपावली और छठ पूजा के मौके पर यूपी, बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से हावड़ा और देहरादून से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए दो दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-हावड़ा दीपावली स्पेशल 20 और 27 अक्तूबर को देहरादून से संचालित की जाएगी। जबकि, देहरादून-मुजफ्फरपुर दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 और 23 अक्तूबर को होगा।
हावड़ा-देहरादून स्पेशल ट्रेन को 21 और 28 अक्तूबर को हावड़ा से दून के लिए संचालित किया जाएगा। जबकि मुजफ्फरपुर-देहरादून दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 और 24 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
जिसके चलते देहरादून से इन राज्यों को जाने वाली तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। स्थिति यह है कि देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस जैसी तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा तीन सौ पार कर गया है।
ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने देहरादून से दो दीपावली स्पेशल ट्रेनों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
देहरादून से मुजफ्फरपुर के लिए संचालित ट्रेन शाम पांच बजकर 15 पर देहरादून से रवाना होगी जो हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, चकिया होते हुए दूसरे दिन शाम साढ़े छह बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
मुजफ्फरपुर से देहरादून के लिए इसे रात साढ़े आठ बजे रवाना किया जाएगा जो दूसरे दिन 11 बजकर 20 पर देहरादून पहुंचेगी।
देहरादून-हावड़ा दीपावली स्पेशल ट्रेन रात साढ़े बारह बजे देहरादून से रवाना होगी जो तीसरे दिन तड़के नौ बजकर 15 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी।
ट्रेन को साढ़े बारह बजे दिन में हावड़ा से रवाना किया जाएगा। जो दूसरे दिन रात आठ बजे देहरादून पहुंचेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!