स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत
देहरादून। जिले के छिद्दरवाला क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। हरिद्वार रोड पर एक स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने पलटी हुई स्कूटी को रौंद डाला, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान समीर (18) और उनके पिता नहीम (54) निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। समीर देहरादून में रहकर पढ़ाई करता था। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत