देहरादून से बड़ी खबर: धामी कैबिनेट बैठक संपन्न , इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनहित में तमाम फैसले लिए गए। धामी कैबिनेट की बैठक में 23 मामले कैबिनेट के समक्ष रखे गए।
कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्य रूप से 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र के संबंध में कैबिनेट बैठक में चर्चा किया गया है साथ ही कई विभागों के संशोधित नियमावली पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।
कैबिनेट के मुख्य बिंदु–
◆ सिंचाई विभाग की मेठ सेवा नियमावली को मिली मंजूरी।
◆ गैलंट्री अवॉर्ड के प्रोत्साहन राशि को किया गया दोगुना।
◆ 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।
◆ हेल्थ के संविदा कर्मचारियों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का निर्णय।
◆ सिंगल सिस्टम के तहत sdm को पावर दी गई।
◆ उत्तराखंड बोर्ड में cbsc का पैटर्न लागू किया जाएगा।
◆ वन टाइम सेटलमेंट को आगे बढ़ाया गया।
◆ 14 से 20 जून तक सत्र होगा, कैबिनेट से मिली मंजूरी।
◆ हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने का निर्णय।
◆ होमगार्ड को भी डीए दिया जाएगा।
◆ कैंपा की ऑडिट रिपोर्ट को कैबिनेट से मिली मंजूरी
◆ छात्रों को आरटीआई के तहत मिलने वाला अनुदान राशि को 1300 से बढ़ाकर 1600 किया गया
◆ लेखा सेवा नियमावली को मिली मंजूरी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!