Uttarakhand: शासन ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों का किया तबादला,…इनको मिली हल्द्वानी की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने शुक्रवार को दो अपर पुलिस अधीक्षक अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन ने पुलिस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। जिसमें आईआरबी द्वितीय देहरादून के उप सेना नायक प्रकाश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, हल्द्वानी में तैनात एसपीसिटी हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है।
प्रान्तीय पुलिस सेवा के अधिकरी, प्रकाश चन्द्र के स्थानान्तरण/तैनाती आदेश संख्याः 22/XX(1)-2024-2(4)2002 टी.सी. दिनांक 24.01.2024 को अतिकमित करते हुए प्रान्तीय पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्तम्भ-3 में उल्लिखित पद से, स्तम्भ-4 में उल्लिखित पद पर जनहित / रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित / तैनात किया जाता है:-

उक्त अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि अविलम्ब कार्यभार ग्रहण कर, कार्यभार प्रमाणक की प्रति गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश