UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई सख्ती, पूर्व सचिव, पूर्व नियंत्रक समेत इन 6 के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्नातक स्तर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में जहां एक ओर अब तक स्पेशल टास्क फोर्स ने 37 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, तो वही शासन ने भी आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी और पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह दांगी और आयोग के तीन अनुभाग अधिकारी सहित आरएमएस कंपनी के मालिक के खिलाफ विजिलेंस जांच किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
माना जा रहा है कि विजिलेंस इनके खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर सकती है। लगातार एक के बाद एक कई परीक्षाओं में सवाल उठने के बाद सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स से इन अधिकारियों की भूमिका की रिपोर्ट मांगी थी। लिहाजा रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री से अनुमोदन लेने के बाद सतर्कता विभाग ने आयोग के तत्कालीन सचिव परीक्षा नियंत्रक सहित छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!