लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने की परिवहन मंत्री चंदन राम दास से मुलाकात, खनन कार्य में लगे वाहनों को लेकर सौंपा पत्र
देहरादून। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात कर गौला एवं नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे वाहनों की सरेंडर अवधि बढ़ाए जाने को लेकर पत्र सौपा जिस पर परिवहन मंत्री ने परिवहन सचिव को 2 माह की अवधि के लिये वाहनों की सरेंडर अवधि बढ़ाने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये है।

आपको बतादें कि गौला एवं नंधौर नदी में खनन सत्र नवंबर माह से प्रारंभ हो जाता है लेकिन गौला एवं नंधौर नदी में उप खनिज की बिक्री ना होने के चलते यहां खनन कार्य बुरी तरह से प्रभावित है, जिसको लेकर गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि इस खनन सत्र से पूर्व स्थानीय स्टोन क्रेशर पर माल की खरीद फरोख्त ना होने के कारण क्रेशर स्वामी नदियों से निकलने वाले उप खनिज को लेने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं।
जिसके चलते खनन कार्य से जुड़े वाहनो के सरेंडर करने की अवधि को बढ़ाने को लेकर सभी वाहन स्वामियों ने एक स्वर से खनन कार्य में लगे वाहनों को रिलीज कराने में असमर्थ व्यक्त करते हुए सरेंडर अवधि जनवरी माह तक बढ़ाए जाने की मांग की है, जिस पर आज क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात कर वाहनों की सरेंडर अवधि बढ़ाने का पत्र मंत्री को सौंपा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई