लालकुआं-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार
देहरादून। लालकुआं रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।
रेल मंत्रालय ने लालकुआं-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!