लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखी यह मांगे,…..सौंपा ज्ञापन
लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा उनके निराकरण का अनुरोध किया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शीघ्र ही उपरोक्त समस्याओं का जल्द निदान करने का आश्वासन दिया है।
विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ज्ञापन सौंपते हुए मवेशियों हेतु महंगे होते जा रहे भूसे के उत्तराखंड से बाहर भेजे जाने पर रोक लगाने और पेपर मिलों के भूसा खरीदे जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
इसके अलावा पूर्व में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं इंदिरानगर से निकलने वाले गंदे नाले को डाइवर्ट करने ,लालकुआं विधानसभा के 55 नलकूप जो लो तथा हाई वोल्टेज के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं, उनमें स्टेबलाइजर लगाने, तथा काठगोदाम के पास क्षतिग्रस्त गौलापार मुख्य नहर के पुनर्निर्माण, दुबेलबीड़ा और चोरगलिया बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु धन आवंटित करने का अनुरोध किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद