दून SSP का बड़ा एक्शन, एक साथ 6 चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
देहरादून। कंट्रोल रूम से बार- बार लोकेशन पूछे जाने के बावजूद भी वायरलेस सेट पर जवाब न देने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 6 चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
SSP ने सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को पीक आवर्स के दौरान अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्रान्तर्गत के यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
साथ ही इस दौरान कंट्रोल रूम को सभी थाना व चौकी प्रभारियों की नियमित रूप से लोकेशन लेते हुए महोदय को अवगत कराने हेतु बताया गया है।
कंट्रोल रूम द्वारा थाना /चौकी प्रभारियों की लोकेशन पूछे जाने के दौरान नगर क्षेत्र में चौकी प्रभारी करनपुर, सर्किट हाउस, नयागांव,, आईएसबीटी, जोगीवाला तथा इंदिरा नगर द्वारा न ही कंट्रोल रूम को अपनी लोकेशन से अवगत कराया गया और न ही उनके द्वारा सेट पर कोई उत्तर दिया गया।
जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा उक्त सभी चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही सभी थाना / चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही व अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!