उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, इन जिलों में अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में आज से बरसात शुरू हो गई है उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है रविवार से जगह-जगह हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हैं उत्तराखंड मौसम का मिजाज से प्रदेश में 25 से लेकर 30 तारीख के बीच में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जताते हुए चार धाम रूट पर खासतौर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इस बीच आंधी तूफान से नुकसान का भी पूर्वानुमान जताया गया है. साथ ही लैंडस्लाइड की घटनाओं को लेकर भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश की जनता को अलर्ट करते हुए कहा कि बारिश की वजह से राज्य में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।
मौसम विभाग ने 30 जून तक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी और अलर्ट जारी किया है साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क