उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के आरोप में आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला वर्ष 2023 से फरार चल रही थी।
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के रूप में हुई है, जो आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्रनगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात थी। पुलिस ने रविवार को उसे देहरादून के जोगीवाला स्थित अलकनंदा एन्क्लेव से गिरफ्तार किया।
26.55 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया
शिकायतकर्ता अमित कुमार, निवासी ऋषिकेश ने 2023 में रविकांता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अमित का आरोप है कि सचिवालय में समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी महिला ने उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया, जिसकी पोल तब खुली जब वह सचिवालय पहुंचा।
तीन मामलों में दर्ज हैं केस
पुलिस जांच में सामने आया कि रविकांता पर पहले से ही नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के तीन मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रही आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी। रविवार को उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत