Uttarakhand: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल, हो सकते है ये बड़े फैसले
देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक कल 24 जनवरी को होगी। बैठक सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी।
बैठक में नई आबकारी नीति और सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जा सकते है। शासन ने नई आबकारी नीति का प्रस्ताव तैयार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार आबकारी नीति में कुछ ऐसे प्रावधान करने जा रही है, जिससे राजस्व में और अधिक बढ़ोतरी हो। माना जा रहा है कि इसके तहत सरकार यह प्रावधान कर सकती है कि यदि कोई होटल स्थापित करता है तो उसमें बार की अनुमति देने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है या उसमें कुछ छूट दी जा सकती है।
वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है। इसे एक्ट के रूप में लाने के लिए विधान सभा सत्र में इसके लिए विधेयक लाया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल