रोडवेज का परिसंपत्ति विवाद खत्म, उत्तराखंड रोडवेज को यूपी से मिले 100 करोड़ रुपए
देहरादून। सालों से घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए अच्छी खबर है. यूपी सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम को परिसंपत्तियों के बंटवारे के बकाया 100 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. करीब 19 साल बाद रोडवेज की परिसंपत्तियों के विवाद का पटाक्षेप हो गया. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये जानकारी दी. उन्होंने इसके लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार भी प्रकट किया है.
दरअसल, बीते साल 18 नवंबर 2021 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बीच रोडवेज के बंटवारे के रूप में उत्तराखंड को 205 करोड़ रुपये देने पर सहमति बनी थी, जिसमें से 105 करोड़ रुपए पहले ही मिल चुके हैं. बाकी के 100 करोड़ रुपए यूपी सरकार ने अब जारी किए है.
बता दें कि उत्तराखंड में रोडवेज का गठन 2003 में हुआ था. इसके बाद से ही यूपी के साथ परिसंपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस पैसे निश्चित तौर पर उत्तराखंड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!