देहरादून में सनसनी: मजदूर दंपती ने एक साथ लगाई फांसी, कारण बना रहस्य
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां ग्राफिक एरा अस्पताल के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में रह रहे मजदूर दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार सुबह उस समय सामने आई, जब साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने दोनों को आवास के कमरे में फंदे से लटका देखा।
मृतकों की पहचान भास्कर लाल (28 वर्ष) पुत्र बाबूराम चंद्राकर और उसकी पत्नी जनिक गौड़ (26 वर्ष) के रूप में हुई है। मूल रूप से दोनों छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के निवासी थे और देहरादून में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी कर रहे थे। भास्कर एक इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह रहस्य बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पारिवारिक तनाव, आर्थिक तंगी या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही सामने आएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत