देहरादून में सनसनीखेज मर्डर से हड़कंप, पहले दोस्त संग की पार्टी, फिर घोंट दिया गला
देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शख्स की हत्या से सनसनी फैल गई। कत्ल की वारदात को चंद्रबनी स्थित यमुनोत्री एनक्लेव के पास अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला, कि जूतों के फीतों से गला घोंटकर युवक की हत्या की गई।
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ का रहने वाला युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। 41 वर्षीय मंजेश कंबोज बीते शुक्रवार को अपने दोस्त से मिलने के लिए देहरादून की यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी आया था। मंजेश का दोस्त इस क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है, दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।
शनिवार सुबह जब मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा बंद देखा, तो उन्होंने शक होने पर अंदर कमरे में जाकर देखा, तो मंजेश का शव पड़ा हुआ था। यह देखकर मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया और आस-पास के लोगों से पूछताछ की।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया, कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि जूतों के फीतों से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह पता चलेगी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!