उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में असफल होने पर एक छात्रा ने दुखद कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना डोईवाला क्षेत्र के कुड़कावाला की है।
बताया जा रहा है कि 12वीं की परीक्षा में फेल होने की वजह से छात्रा मानसिक रूप से बहुत परेशान थी। इसी दुख में उसने अज्ञात विषैला पदार्थ खा लिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हालत बिगड़ चुकी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं और इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली से चीता पुलिस टीम मौके पर अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा परीक्षा में फेल होने से आहत थी और इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा परिणामों के मानसिक दबाव और किशोरों की संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!