लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत; प्रेमिका ने किया प्रेमी का कत्ल, जून में होनी थी सगाई…
देहरादून। लिव-इन में रह रहे एक प्रेमी जोड़े के रिश्ते का अंत खून से सना निकला। जिस साथ के लिए दोनों परिवार से अलग होकर एक साथ रह रहे थे, वही रिश्ता जानलेवा बन गया। राजधानी दून में लिव-इन पार्टनर युवती ने अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली।
घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक अजय रावत (उम्र 27 वर्ष) नथनपुर नेहरू कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती राधिका सिंह, निवासी खुड़बुड़ा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष रायपुर प्रदीप नेगी के अनुसार, अजय और राधिका पिछले एक साल से नेहरूग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। परिजनों की सहमति न मिलने के कारण उन्होंने परिवार से अलग रहने का फैसला लिया था। अजय बेरोजगार था जबकि राधिका एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक, 26 अप्रैल की शाम राधिका ने अजय की मां को फोन कर बताया कि अजय गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है। परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि अजय की चाकू लगने से मौत हो चुकी है।
प्राथमिक पूछताछ में राधिका ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे अजय शराब के नशे में था। शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान हाथापाई में सब्जी काटने वाला चाकू अजय के सीने में घुस गया।
घटना के बाद राधिका ने पड़ोसियों की मदद से 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाई और अजय को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से 07 जून को सगाई और 02 अक्टूबर को शादी की तारीख तय की थी। तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन उससे पहले ही यह रिश्ता खून में डूब गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित