Indian Military Academy भर्ती परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई, ब्लूटूथ से कर रहे थे नकल
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा में तीन युवकों को ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकड़ा गया। सेना पुलिस आइएमए के हवलदार शिव कुमार सिंह की तहरीर पर तीनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों के पास से ब्लूटूथ, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है।
कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के अनुसार, हवलदार शिव कुमार ने तहरीर दी कि भारतीय सैन्य अकादमी बोर्ड देहरादून की ओर से रविवार को ग्रुप सी व डी की परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 11,500 अभ्यर्थियों को आना था, जिसमें से लगभग 3500 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
लिखित परीक्षा हेलीपैड ग्राउंड सहस्रधारा रोड व पोलो ग्राउंड में कराई गई। लिखित परीक्षा आरंभ होने के बाद जब चेकिंग की गई तो हेलीपैड मैदान ग्राउंड में सभी अभ्यर्थियों को सही पाया गया।
दूसरी ओर पोलो ग्राउंड में अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई तो सुखबीर निवासी जींद हरियाणा, रोहित निवासी शामली कला, जींद हरियाणा और स्वर्ण कुमार निवासी सेमर पट्टी जींद, हरियाणा को ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकड़ा गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई