उत्तराखंड में भाजपा कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा हुई तय
देहरादून। भाजपा ने प्रदेश मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिले एवं मण्डल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय कर दी है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने 30 नवम्बर तक मोर्चों की प्रदेश टीम, 5 दिसंबर तक जिले व 15 दिसंबर तक मण्डल की कार्यकरिणी और 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए हैं, साथ ही सदस्यता अभियान के लिए तीन सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन भी किया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की टोली बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में तय किया गया कि निश्चित समयबद्ध तरीके से प्रदेश से मण्डल स्तर तक सभी मोर्चों, प्रकोष्ठ व विभाग इकाइयों एवं जिले व मंडल कार्यकारिणी का गठन कियाजायेगा । उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर तक प्रदेश स्तर पर सभी मोर्चों की टीम तैयार की जाएगी । इसके अतिरिक्त 5 दिसंबर तक जिला व 15 दिसम्बर तक मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा । इसी तरह संगठन के सभी विभागों व प्रकोष्ठों का ज़िला व मंडल स्तर पर 10 दिसंबर तक गठन कर लिया जाएगा।
श्री चौहान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमे प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खजान दास एवं श्री दीपक मेहरा शामिल हैं । उन्होंने बताया कि टोली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी प्रदेश प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेन्द्र चौधरी, श्री राजेन्द्र बिष्ट ने प्रतिभाग किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!