उत्तराखंड: यहां चुनावी रैली का बैनर उतारते समय युवक की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत
देहरादून के भानियावाला में निकाय चुनाव के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा चौक के पास एक युवक चुनावी बैनर उतार रहा था, तभी वह 33 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में 26 वर्षीय मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला का रहने वाला था और कुछ दिनों बाद ही उसकी शादी होने वाली थी।
घटना के समय मनोज दो मंजिला छत पर था और बैनर उतार रहा था। इसी दौरान छत का एक कोना बिजली लाइन को छू गया और तेज धमाका हुआ। इस हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मनोज के घर में मातम पसर गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत