उत्तराखंड: यहां 13 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,…ऐसे खुला राज
देहरादून जिले के मसूरी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति पर 13 साल की नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. पीड़िता की परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि बीते दिन पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिजन मसूरी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने तहरीर देकर बताया कि गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उनकी 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 19 अक्टूबर को कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग काफी डरी हुई थी, लगातार उसकी तबीयत बिगड़ रही थी।
जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया. वहीं नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जायेगा. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धाराओं 65/1, 351/2 बीएनएस 3 क, 4/2 के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत