उत्तराखंड : रोजगार को लेकर सीएम धामी सख्त, अफसरों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। सभी सचिव अपने विभागों की रिक्तयों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायें, जिसमें सभी विभागों के कुल पदों का विवरण, वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों का पूरा विवरण शामिल हो। सचिवालय में शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिये कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। जिससे राज्य के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये विभागों की फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के जो अधियाचन आयोग को भेजे जाने हैं, उनका परीक्षण कर यथाशीघ्र भेजा जाए। अधियाचन भेजने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं भली भांति पूरी की जाये, ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आ सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किये जाए, यह सुनिश्चित करना भी विभागीय अधिकारियों का दायित्व है, इसके लिए विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार लाने होंगे। विभागीय उपयोगिता के दृष्टिगत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण प्रकृति पदों को शीघ्रता से भरे जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेष बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, रविनाथ रमन, डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित शासन के अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!