उत्तराखंड: पुलिस महकमें में कई अफसरों के हुए तबादले, आदेश जारी,…..देखें सूची
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में आखिरकार लंबे समय से प्रस्तावित तबादले हो गए है। सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं। अल्मोड़ा के कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर लाया गया है।

देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे जबकि अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। कमलेश उपाध्याय जो कि एसपी देहात देहरादून के पद पर तैनात थी, अब वह देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है। इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय पर होगी। राजधानी की एसपी सिटी रही सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है।
प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं। लोक जीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनाती पाने में सफल रहे। इसके अलावा पंकज गैरोला को एसपी क्राइम हरिद्वार की कमान मिली। वहीं मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर लाए गए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल