उत्तराखंड: सीओ के बेटे ने अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट,…क्षेत्र में सनसनी
देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या हो गई। सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला।
पुलिस ने सीओ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव में हुई इस घटना से हर कोई अंचभित है।
यहां पर सीओ मलखान सिंह का मकान है। सिंह इस वक्त मुरादाबाद में तैनात हैं। उन्होंने अपनी पत्नी बबीता (55) को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए। जिसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नश काटी हुई थी। मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही हत्या की है। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी।
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की लड़के के पिता मुरादाबाद में तैनात है उन्होंने पत्नी को फोन किया था फोन ना उठने पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने घर आकर देखा कि उनकी पत्नी की हत्या हुई है।
प्रथम दृष्टया हत्या के मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा पिता ने यह भी बताया है कि बेटा मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ भी रहता है। एसएसपी ने कहा की हत्या किन परिस्थितियों में हुई है यह पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल