उत्तराखंड : धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा,….बोनस का आदेश जारी
देहरादून। धामी सरकार ने धनतेरस के दिन कर्मचारियों के लिए बोनस भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सीएम धामी ने धनतेरस के दिन कर्मचारियों को तोहफा दिया है.
सरकार ने दीपावली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया है. इस संदर्भ में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है.
इसमें अराजपत्रित कर्मचारियों को साल 2022-23 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर अधिकतम ₹7000 तदर्थ बोनस के लिए स्वीकृत किए गए हैं. आदेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 7000 तक का ही बोनस दिया जाएगा. इसके लिए कर्मचारियों के मौजूदा वेतन के लिहाज से बोनस का निर्धारण होगा.आदेश का लाभ केवल अराजपत्रित कर्मचारियों को ही दिया जाएगा. जिसमें समूह ‘ख’ और ‘ग’ के कर्मचारी शामिल हैं.
इसके अलावा शासन के इस आदेश में उन दैनिक वेतन भोगियों को भी शामिल किया गया है, जो विभिन्न विभागों या निगमों के साथ ही पंचायत में काम कर रहे हैं. इन दैनिक वेतन भोगियों को उनकी मजदूरी के आधार पर बोनस निर्धारित किया जाएगा।
दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस दे दिया जाएगा। राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश के सवा लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सरकार के इस फैसले के बाद से कर्मचारियों में खुशी की लहर है उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में उनका बोनस आ जाएगा.



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल