उत्तराखंड: यहां अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नशे में लड़खड़ाते हुए, वीडियो हुआ वायरल
देहरादून के रायपुर अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक संविदा डॉक्टर का नशे में लड़खड़ाते हुए तीमारदारों पर हेकड़ी झाड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। अस्पताल में तीमारदार डॉक्टर से एक मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन नशे में धुत्त डॉक्टर लड़खड़ाती आवाज में उन्हें जवाब दे रहे हैं। नशे में धुत्त किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
तीमारदारों द्वारा डॉक्टर से रात में इमरजेंसी में अन्य डॉक्टर के बारे में पूछने पर कहते हैं कि यह इतना बड़ा अस्पताल नहीं है, जो यहां विशेषज्ञ सुविधाएं मिल सके। वायरल वीडियो में बाहर परिसर में भी डॉक्टर नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने शराब पी हुई थी।
वीडियो रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद का है। सीएमएस डा. प्रताप सिंह रावत ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है और अब संविदा पर यहां तैनात है। मरीज एवं डॉक्टर की स्थिति के बारे में सभी दस्तावेज खंगाले एवं कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है व पूरी रिपोर्ट भेज कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई