उत्तराखंड : यहां राफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा, 2 युवक गंगा नदी मे बहे, SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान
देहरादून। ऋषिकेश के निम बीच मे दिल्ली निवासी 02 युवक डूबे, सूचना के बाद SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान।
पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दिल्ली से आये 02 युवक निम बीच पर राफ्टिंग के उपरांत नदी में चले गए जहाँ वें नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए। उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम तत्काल मय राफ्ट व रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF टीम द्वारा निम बीच के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के साथ ही डीप डाइविंग के माध्यम से भी सर्चिंग की जा रही है। अभी तक युवकों का कुछ पता नही चल पाया है। युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कल प्रातः पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
डूबे हुए युवक
1) वंश कौशल पुत्र अनिल शर्मा ,उम्र – 26 ,प्रशांत विहार दिल्ली
2) कुमार गौरव उम्र – 26 छत्तरपुर फतेहपुर दिल्ली

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!