Uttarakhand : पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी के घर ED के छापे, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज-नकदी बरामद
देहरादून। मंगलवार सुबह देहरादून में कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है। जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं। कार्रवाई के दौरान घर से करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और नकदी भी बरामद हुई है।
ईडी ने जमीन से जुड़े मामले में उनपर शिकंजा कसा है। ईडी की टीम सुबह करीब चार बजे अचानक उनके घर पर पहुंच गई। टीम में करीब 18 गाड़ियां शामिल थी। दोपहर 11 बजे तक टीम घर पर ही मौजूद थी।
घर के बाहर सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। जैन का घर ब्राह्मणवाला के समीप चमनविहार इलाके में हैं। ईडी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है। ईडी काफी समय से मामले की जांच कर रही थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत