उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों में अब ड्रेस कोड, 8 से 2 बजे तक होगा संचालन
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला किया है। सूबे के मदरसों में अब ड्रेस कोड लागू होगा। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक समान यूनिफॉर्म की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मदरसों में सरकारी स्कूलों की तरह ही सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पढ़ाई होगी। अब तक मदरसों में पढ़ाई का वक्त तय नहीं किया गया था। इससे पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मदरसों का सर्वे कराने का भी फैसला किया था।
दरसअल, उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे का फैसला इसी साल सितंबर में हुआ था। इस बारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि मदरसों का सर्वे होना बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा था कि राज्य में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर बनाए गए मदरसों का भी सर्वे किया जाएगा। इसके बाद सर्वे कराया गया। जिसके नतीजे तो राज्य सरकार ने सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन अब मदरसों में ड्रेस कोड और पढ़ाई का वक्त तय कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!