Uttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जनपद में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 22 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 जुलाई, 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित सगस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 23.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 23.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
०/
जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण
देहरादून।
प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।
मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून।
अपर जिलाधिकारी (प्र०/वि०/रा०), देहरादून।
समस्त उपजिलाधिकारी देहरादून।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून।
जिला सूचना अधिकारी।
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून।
नगर मजिस्ट्रेट / प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबन्धन एवं दैवीय आपदा देहरादून।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल