उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, एक महिला दरोगा समेत पांच को किया निलंबित
देहरादून जनपद के पांच उप निरीक्षकों को विवेचना में लापरवाही करना भारी पड़ गया है। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें विवेचना में शिथिलता व लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए उप निरीक्षकों में महिला उप निरीक्षक विनयता चौहान के साथ दीनदयाल सिंह, मिथुन कुमार, सतवीर सिंह और सनोज कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही एसएसपी ने सभी विवेचकों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले व विवेचना में ठोस व प्रभावी कार्यवाही ना कर अनावश्यक रूप से विवेचना को लंबित रख समय से निस्तारित न करने वाले विवेचकों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत