उत्तराखंड: यहां शादी की खुशियां बदली मातम में, खाई में गिरी कार, मां-बेटे सहित 3 की मौत
देहरादून। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। त्यूणी मोटर मार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र डगोली गांव निवासी मनीष नौटियाल उम्र 25 वर्ष पुत्र बारूदत्त त्यूणी के मेघाटू गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार त्यूणी लौट रहे थे। वह स्वयं कार चला रहे थे।
कार में मेघाटू गांव निवासी अनीता उम्र 30 वर्ष पत्नी उमेश, उनकी तीन साल का पुत्र सौरांश, मुंदोल निवासी सूरत राम जोशी उम्र 78 वर्ष पुत्र टांगरू, मुंदोल निवासी इतिका उम्र 25 वर्ष पुत्री सहजराम और ग्राम चिल्हाड़ निवासी जयेंद्र (38) पुत्र पातीराम सवार थे।
रायगी मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जब, तक चालक कुछ समझ पाता तब, तक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष रवियान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगोंं की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान अनीता, सौरांश और सूरत राम जोशी की मौत हो गई। बताया कि कार चालक मनीष नौटियाल, इतिका और जयेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक का कहना है कि नींद का झोंका आने से उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल