Uttarakhand : राज्य के 40 हजार निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दी 4 प्रतिशत DA क़ो मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निगमों, निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ता देने को मंजूरी दे दी हैं।
लम्बे समय समय से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मांग थी कि राज्य कार्मिको की सार्वजनिक निगमो निकायों उपक्रमो के कार्मिको भी 4% महंगाई भत्ते को जुलाई 2023 से किया जाय। जिसके लिये शासन स्तर पर उधोग विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव वित्त,और मुख्य सचिव से महासंघ वार्ता करने के पश्चात फाईल सचिव मुख्यमंत्री को पहुंची थी।
आज महासंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र आनलाईन प्राप्त फाईल को अनुमोदन कर फाईल उधोग विभाग को भेजी गयी।
महासंघ के अनुरोध पर सचिव मुख्यमंत्री सुन्दरम, द्वारा निर्देश किये गये कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व सार्वजनिक निगमौ निकायौ और उपक्रमौ के कार्मिकौ को महंगाई भत्ते को लागू किया जाना चाहिये महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री समुख वन विकास निगम में अधिकारियौ की कमी,परिवहन निगम में जो मृतक आश्रित छूट गये उन् हे सेवा में लेने, व अन्य समस्त निगमौ को सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिये जाने आदि बिन्दुओं को रखा गया ।।
4% मंहगाई भत्ता जारी होने पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया गया। इस आदेश से 40 हजार कार्मिको को 700 से 3000 रू का लाभ होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा