उत्तराखंड : यहां देर रात पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो घायल
देहरादून। देर रात में सहस्त्रधारा रोड पर एक टाटा टियागो कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गए।
चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात करीब एक बजे सहस्त्रधारा रोड प्रेरणा स्टोर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद वे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एक कार पलटी हुई मिली। जिसमें 2 लोग अंदर फंसे थे तथा एक व्यक्ति बाहर पड़ा था। त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया और तीनों व्यक्तियों को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टर्स द्वारा एक व्यक्ति लोकेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया तथा अन्य व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक घायल व्यक्ति के होश में आने पर नाम पता मालूम करते हुए परिजनों को सूचना दी गई तथा मृत व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखवाया गया, जिसका पंचायत नामा पंजीकृत करा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रचलित है। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की स्थिति सामान्य है तथा दूसरे व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उक्त तीनों व्यक्ति कार से सहस्त्रधारा से अपने घर जा रहे थे तथा एलआईसी में कार्यरत है। शेष कार्रवाई समय से अमल में लाई जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!