उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून मार्ग पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
देहरादून। आज मसूरी देहरादून मार्ग पर एक उत्तराखंड रोडवेज की यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस रविवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 39 यात्रियों से भरी बस देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी, जब बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी एकेडमी के पास सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूत्रों की मानें तो बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट को तोड़ते हुए बस सड़क से नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
दरअसल, मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
वही तहसीलदार भोपाल सिंह ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं। जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी