उत्तराखंड : मसूरी घूमने जा रहे पर्यटकों की कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
देहरादून। हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों की कार आग लगने से पूरी तरह जल गई। समय रहते कार सवार नीचे उतर गए। जिससे उनकी जान बच गई।
पुलिस के अनुसार, हरियाणा के जींद जिला निवासी जयवीर व उनके दोस्त नरेश घूमने के लिए मसूरी जा रहे थे। वह कैंट कोतवाली होते हुए किमाड़ी के रास्ते मसूरी की ओर निकले। तभी टायर फटने से कार सड़क के किनारे पैराफिट से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
कार में सवार दोनों युवक तुरंत नीचे उतर गए और दूर हट गए। कार में आग इतनी तेजी से लगी कि जब तक दोनों युवक कुछ कर पाते, कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत