उत्तराखंड : छात्र-छात्राओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, इन बच्चों को मिलेंगी निशुल्क किताबें
देहरादून। धामी सरकार ने सरकारी स्कूलों के बाद अब अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। इन स्कूलों के नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र 2023-24 से मुफ्त किताबें मिलेंगे। इससे लगभग 108000 छात्र लाभान्वित होंगे।
गौरतलब है कि कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं को समग्र शिक्षा के तहत मुक्त पाठ्यपुस्तक के दी जा रही है जिसके खर्च का वाहन केन्द्र सरकार करती है। बीते वर्ष सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें दी गई थी। जिसके बाद अशासकीय स्कूल भी सरकारी स्कूलों की तरह इन कक्षाओं के छात्रों को मुफ्त किताब दिए जाने की मांग कर रहे थे।
बता दें कि सीएम धामी ने इस वर्ष 15 नवंबर को विभाग की समीक्षा बैठक में अशासकीय स्कूलों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को भी सरकारी स्कूलों की तरह मुक्त किताब दिए जाने के निर्देश दिए थे। कैबिनेट बैठक में विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद अब सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से बारहवीं तक के सभी छात्र छात्राओं को मुफ्त किताबें दी जाएंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत