उत्तराखंड: यहां रिश्वत ले रहा था कानूनगो, अचानक पहुंच गई विजिलेंस की टीम, रंगे हाथ किया गिरफ्तार।।
देहरादून। डोईवाला तहसील में कानूनगो को विजिलेंस टीम द्वारा दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे कि आरोपी कानूनगो 143 की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।
शिकायकर्त्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि मोतीलाल न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार रिश्वत मांग रहा है। जांच में पता चला कि शिकायकर्त्ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए 31 अक्टूब 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए शिकायकर्त्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क किया।
जिस पर कानूनगो ने प्रति फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्व. शकिलचंद निवासी न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरिद्वार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को शिकायकर्त्ता से दस हजार रुपये तहसील कार्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़