उत्तराखंड: यहां मित्र पुलिस का क्रूर चेहरा, चोरी के इल्जाम में महिला को दिए बिजली के झटके
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मित्र पुलिस की हैवानियत सामने आई है। आरोप है कि देहरादून के जोगीवाला पुलिस स्टेशन में महिला को बिजली के झटके दिए गए। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
महिला के परिवारवालों ने मामले में पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी महिला पर रिटायर्ड वैज्ञानिक के घर चोरी करने का आरोप है। महिला उनके घर पर साफ-सफाई का काम करती थी।
घटना मंगलवार को जोगीवाला थाने की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम मंजू है जो मोहकमपुर इलाके में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक देवेंद्र ध्यानी के घर घरेलू सहायिका का काम करती है। उन्होंने बताया कि 14 मई को जब देवेंद्र ध्यानी और उनका परिवार एक शादी में शामिल होने दिल्ली गया था, उस समय घर में चोरी हो गई थी।
उन्होंने बताया कि मंजू को मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को जोगीवाला थाने लाया गया। उसके साथ थाने गई मंजू के पति ने आरोप लगाया कि थाने के पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी को जूते और बेल्ट से पीटा, उसे बिजली के झटके दिए और पूछताछ के दौरान गाली-गलौज की गई। बाद में पुलिस कर्मियों ने मंजू को घर छोड़ दिया और उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। उसका इलाज कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!