उत्तराखंड: यहां मिला नवजात की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस
मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क किनारे नवजात शिशु का कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को नवजात की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही कोतवाल दिगपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की इसके बाद पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
प्रथमदृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, शव को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। नीले रंग की चादर में लिपटे शव के सिर और दोनों हाथ गायब हैं। सामान्यत: ऐसी चादर अस्पतालों में होती है। फिलहाल, पुलिस ने बताया कि ये लाश किसने यहा फेंकी है, इसका पता लगाने के लिए इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। आसपास के हॉस्पिटलों से भी बच्चे के बारे में जानकारी ली जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!