उत्तराखंड: नकल माफिया हाकम सिंह की करोड़ों की संपत्ति जल्द होगी जब्त…..
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKsssc) द्वारा पेपर लीक मामले में बहुत चर्चित नकल माफिया हाकम सिंह रावत की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के लिए एसटीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हाकम के मोरी स्थित ग्राम सिदरी में निर्मित रिसॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच एसटीएफ व राजस्व पुलिस ने की।
DGP अशोक कुमार के आदेश पर STF टीम ने सबसे पहले हाकम सिंह की सेब के बागान, आलीशान रिसॉर्ट, बेशकीमती भवन, 7 बैंक खाते समेत करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जांच की है उत्तराखंड एसटीएफ अब इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत हाकम के सात बैंक अकाउंट का पता चला है, जिसमें लाखों के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए हैं। इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रिज कर दिया गया है।
हाकम सिंह की 5 हजार वर्ग मीटर जमीन कोटगांव में, 1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी में, 3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास, 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी गांव के पास हैं। हाकम सिंह ने देहरादून में भी करीब 1000 वर्ग मीटर भूमि पर तीन मंजिला मकान बना रखा है. उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में इन अवैध संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपए है. इसके अलावा हाकम सिंह के पास कुछ लग्जरी गाड़ियां भी है।
इसी क्रम में एसटीएफ ने 21 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसमें नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी, अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आने के बाद प्रदेशभर के युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!