उत्तराखंड : शासन ने अब इन IPS अधिकारियों को दी खुशखबरी, आदेश हुए जारी….
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के 12 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन को शासन ने मंजूरी दे दी है। देर शाम शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार 1998 बैच के IPS एपी अंशुमन को IG से ADG पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। वही 2005 बैच के 4 IPS अफसरों को DIG से IG पद पर प्रोन्नत किया गया है जिनमें मुख्तार मोहसीन, नीलेश आनंद भरणे, के एस नग्न्याल, नारायण सिंह नपचयाल शामिल हैं।

इसके अलावा 2014 बैच के 4 IPS अफसरों को भी वेतन मैट्रिक्स स्तर 12 के पद पर प्रोन्नत किया गया है जिसमें मंजूनाथ, लोकेश्वर सिंह, अजय सिंह और पंकज भट्ट शामिल हैं। इसके अलावा 2019 बैच के 3 IPS अफसर रेखा यादव, सर्वेश पवार और चंद्रशेखर को वेतन मैट्रिक्स 11 के पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2023 से लागू होगी।



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत