Uttarakhand: यहां हुआ सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
देहरादून। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में घूमने गए दो व्यापारियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार डोईवाला के दो व्यापारी अपनी कार से घूमने के लिए नरेंद्र नगर पहुंचे थे। वापसी में उनकी कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। खाई में उतरने के बाद एसडीआरएफ की टीम को एक युवक घायल अवस्था में मिला।
जिसे जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुशील रावत के रूप में हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान दूसरे युवक का शव भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान संजय बजाज के रूप में हुई है। एसएसआई नरेंद्रनगर मनीष नेगी ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल