उत्तराखंडः यहां बीच सड़क पर छात्र को मारा चाकू, इंस्टग्राम पर हुआ था विवाद…
देहरादून। यहां 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे पांच दोस्तों के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। चार छात्रों ने पांचवें को पहले तो जमकर पीटा और फिर सड़क पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनमें दो नाबालिग हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ दो बाइक भी बरामद कर ली हैं।
जानकारी देते हुए पटेलनगर कोतवाली के एसएसआइ मोहन सिंह ने बताया कि हिल्टन स्कूल में 12वीं के छात्र की जीआरडी में 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र और एसजीआरआर में 12वीं के छात्र व 11वीं के एक छात्र से दोस्ती है। सभी इंस्टग्राम पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। विगत दिवस इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर पांचों छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद कैफ अपने एक दोस्त को लेने के लिए शिमला बाईपास गया था। इसी बीच दो बाइक पर आरोपी शाहवेज, नजर अब्बास व दोनों नाबालिग वहां पहुंच गए। चारों ने कैफ को पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच एक नाबालिग ने जेब से चाकू निकालकर कैफ के छाती और पेट पर वार कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल छात्र को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद शुक्रवार सुबह नामदेव कालोनी के पास शाहवेज निवासी आजाद कालोनी, नजर अब्बास निवासी शक्ति विहार कालोनी झीवरहेड़ी व दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। चारों आरोपितयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि शाहवेज और नजर अब्बास को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत