उत्तराखंड: डेयरी और सहकारिता के इन दो बड़े अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश
देहरादून। डेयरी और सहकारिता विभाग में कार्यरत दो अफसरों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और बैंक का पैसा डूबाने के आरोप हैं। सचिव डेयरी और सहकारिता डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इनमें दुग्ध संघ के प्रभारी महाप्रबंधक रहे मान सिंह पाल और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपक कुमार का नाम शामिल हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की संस्तुति इन अफसरों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और बैंक का पैसा डूबाने के आरोप हैं।
सचिव डेयरी और सहकारिता डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इनमें दुग्ध संघ के प्रभारी महाप्रबंधक रहे मान सिंह पाल और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपक कुमार का नाम शामिल हैं। डेयरी विभाग के अंतर्गत दुग्ध संघ देहरादून के सहायक प्रबंधक (विपणन) मान सिंह पाल को पूर्व में महाप्रबंधक का प्रभार दिया गया था।
दुग्ध संघ के प्रभारी महाप्रबंधक रहे मान सिंह पाल और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपक कुमार का नाम शामिल हैं। अन्य मामले में राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपक कुमार का पहले ही डिमोशन करते हुए उन्हें महाप्रबंधक के पद पर वापस भेज दिया था। उन पर आरोप है कि राज्य सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक रहते हुए बैंक के एनपीए में बढ़ोत्तरी हुई। जिससे बैंक को वित्तीय नुकसान हुआ।
सचिव डेयरी और सहकारिता डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि विभागीय मंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद दोनों ही मामलों में विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल विजिलेंस इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!