उत्तराखंड: यहां नशे में धुत युवक-युवतियों के बीच बेल्ट और पत्थरों से जंग, वीडियो वायरल,… आप भी देखें
देहरादून। राजधानी देहरादून के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नशे में धुत युवक और युवतियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली विवाद ने देखते ही देखते तगड़ा बवाल पकड़ लिया, जिसमें बेल्ट, पत्थर और लात-घूंसे तक चल गए।
बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल सभी युवक-युवतियां देहरादून के ही रहने वाले हैं। मारपीट की यह घटना स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती देती हैं, बल्कि पर्यटन स्थलों की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत