उत्तराखंड: यहां नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहा था शिक्षक, नैनीताल से गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी शिक्षक पियाराम जोशी को पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चकराता के मंझगांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात था।
पीड़िता के भाई ने 13 अप्रैल को चकराता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि शिक्षक ने उसकी नाबालिग बहन को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मानसिक रूप से आहत किशोरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पियाराम जोशी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की टीमों ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आखिरकार 16 अप्रैल को उसे नैनीताल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में कालसी पुलिस थाने के थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल, चकराता थाने के प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल, सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत, चकराता थाने के कांस्टेबल सुधीर, यशपाल व एसओजी के कांस्टेबल नरेंद्र व पंकज शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत