उत्तराखंड : यहां युवक ने हनीमून के लिए बुक किया पैकेज, पत्नी किसी और के साथ घूम आई, अब हुआ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून से चौकाने वाली खबर सामने आयी है। दरसअल शादी के बाद पत्नी अपने पति को छोड़कर पति के बुक कराए हनीमून पैकेज पर धोखे से चली गई। पति ने इसके लिए 4.35 लाख रुपये चुकाए थे। पति ने पैकेज देने वाले कंपनी संचालक, अपनी पत्नी और उसकी बहन पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित गर्ग निवासी जीएमएस रोड की शादी पिछले वर्ष अक्तूबर 2021 में सहारनपुर निवासी सोनाक्षी बंसल के साथ हुई थी। शादी के बाद दिसंबर में उन्होंने हनीमून पर जाने के लिए ट्रैवल ट्रूप्स ग्लोबल प्रा. लि. चेन्नई से करीब साढ़े चार लाख में पैकेज बुक कराया। लेकिन इसी बीच जनवरी वर्ष 2022 में अंकित और सोनाक्षी के बीच अनबन शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद सोनाक्षी मायके चली गई। ऐसे में अंकित ने कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश से रूपये वापस मांगे लेकिन वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद दोनों अप्रैल 2022 में दोनों परिवार की सहमति से अलग हो गए।

इसके बाद अगस्त वर्ष 2022 में अंकित ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और उसकी बहन इशिता को मालदीव में घूमते देखा तो उसके होश उड़ गए। अंकित ने श्रीनाथ सुरेश से संपर्क किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पता चला कि कंपनी ने सोनाक्षी की बहन इशिता को ही अंकित के नाम पर मालदीव भेज दिया। इसकी शिकायत अंकित ने पुलिस से की। जिसके बाद इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि फिलहाल शिकायत पर सोनाक्षी बंसल, उसकी बहन इशिता बंसल और कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad