हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा, एक को बचाने उतरे तीन साथी भी गंगनहर में डूबे; चारों की मौत
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। स्नान के दौरान चंडीगढ़ से आए चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व राहत-बचाव दल ने कई घंटे तक अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक कांवड़िया गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और चारों तेज बहाव में लापता हो गए।
सूचना मिलते ही जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद किए गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंगनहर में सिल्ट सफाई के कारण जलस्तर कम था, जिससे श्रद्धालु बीच धारा तक चले गए। इसी दौरान गहरे गड्ढे में फंसने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
मृतकों की पहचान शिवांशु पुत्र पवन सिंह, नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश और रोहित पुत्र भवानी प्रजापति (सेक्टर-26, चंडीगढ़) के रूप में हुई है।
कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा गंगा और गंगनहर की मुख्य धारा या गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत