बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़: 3 साल की बच्ची समेत दो मासूम बरामद, बेऔलाद अमीर परिवारों से लाखों में होती थी डील
हरिद्वार। पुलिस ने तीन दिन पहले कनखल से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि कनखल क्षेत्र से तीन दिन पहले एक मासूम बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी की कई टीमें जांच में लगाई गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न केवल कनखल से अपहृत बच्ची को बरामद किया, बल्कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए एक अन्य मासूम बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में आकिल और उसकी पत्नी नसीमा निवासी अमरोहा, जुल्फिकार निवासी अमरोहा, धर्मेंद्र कुमार और उसकी पत्नी प्रीति शर्मा निवासी मुजफ्फरनगर तथा शिव सिंह निवासी बिहार हाल निवासी ज्वालापुर शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह निसंतान और संपन्न परिवारों को बच्चों को बेचने का काम करता था। दिल्ली से चोरी किए गए मासूम को करीब डेढ़ लाख रुपये में बदायूं के एक परिवार को बेच दिया गया था, जबकि हरिद्वार से अपहृत बच्ची का सौदा राजस्थान में किए जाने की तैयारी चल रही थी। हालांकि सौदा अंतिम रूप लेने से पहले ही पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बच्ची को बरामद किया और फिर पूछताछ के आधार पर बदायूं से दूसरे मासूम को सुरक्षित छुड़ाया। मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है और उनकी टीम हरिद्वार पहुंच रही है।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और बच्चों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है। यह कार्रवाई हाल के समय में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (09 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट: 15 सितंबर को नहीं आएगी अंतिम वोटर लिस्ट, अब इस तारीख तक करना होगा इंतजार
हल्द्वानी: कल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति समेत कई बैठकों में करेंगे शिरकत
उत्तराखंड: 11 हजार मेधावी छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण’ योजना शुरू
गौला नदी के कटाव से सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समाई, ग्रामीण दहशत में; सुरक्षा दीवार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन